Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत कराया गया भर्ती।

0 41

रेवदर समीपवर्ती निम्बज गाँव स्थित मालेश्वर मंदिर के पास सुबह करीब साढे ग्यारह बजे एक युवक हमेशा की तरह बकरी चराने गया हुआ था इस दौरान गुरूवार को युवक पर 3 भालूओं ने उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।भालू ने उसके पेर में दांत धंसा दिए और पंजा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास अन्य चरवाहों ने शोरागुल मचाया और उसे भालू से बामुश्किल छुड़वाया। शोरगुल के बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। भालु के हमले में घायल होने की सुचना परिजनों को दी जिसके बाद वन विभाग को भी घटना की सूचना देने पर राजाराम प्रजापत वन रक्षक भी पहुँचे ओर इस घटना के बारे में जानकारी जुटाई। जीरावल वन रक्षक राजाराम प्रजापत ने बताया की
भालू के हमले में राजूराम पुत्र आसुराम भील 22 वर्ष घायल हो गया बाद में परिवार के लोग व ग्रामीणों ने घायल युवक को रेवदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक को गंभीर अवस्था में गुजरात अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.