छोटेलाल धीमान बौध्दिक भारत सनावद

सनावद लोडिंग वाहनों में बेख़ौफ़ ठूस ठूस कर सवारी ढोने से वाहन बाज नहीं आ रहे सनावद पुलिस समय समय पर सवारी ढोते लोडिंग वाहनों पर चलानी कार्यवाही करती रहती हैं मगर इन वाहन चालको पर कड़ी कारवाही की जरूरत है। वाहन चालक ये सोचकर ही चलते हैं कि पकड़े जाएंगे तो ज्यादा से ज्यादा क्या होगा 500,1000 का चालान ही बनेगा और निकल जायेंगे आज पोरवाल पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 10 बजे डीजल लेते एक बोलोरो पिकअप लोडिंग वाहन क्रमांक MP,10,G,3191 देखा गया जिसमें लगभग 60,70 सवारी ऊपर नीचे आगे पीछे ठूस ठूस भारी थी इतनी गर्मी और होते हादसों की परवाह किये बगैर इनका बेख़ौफ़ चलन कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है जरूरत है इस तरह के वाहनों एवं वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जिससे अंन्य वाहन चालकों में भी पुलिस का डर बना रहे।