Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मुख्य बाजार में शराब की दुकान हटाने को लेकर दिया ज्ञापन, पार्षद तस्लीम बानो ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 13

माउंट आबू | माउंट आबू शराब की दुकान हटाने के लिए सदर बाजार के निवासियों ने पार्षद तस्लीम बानो को ज्ञापन सौंपा | पार्षद ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर शराब की दुकान हटाने की मांग की | माउंट आबू मुख्य बाजार मैं रहने वाले निवासियों ने सदर बाजार गली में स्थित शराब की दुकान हटाने के लिए पार्षद तस्लीम बानो को ज्ञापन सौंपा तथा शराब की दुकान की वजह से हो रही परेशानियों का उल्लेख किया । इस पर पार्षद ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर उक्त शराब की दुकान हटाने की मांग की है । जिसमें कहा गया है कि शराब की दुकान 8 बजे के बाद भी खुली रहती है तथा शराबी वहां उत्पात मचाते हैं एवं महिलाओं को असुविधा होती है ।
मुख्य बाजार में स्थित शराब की दुकान होने से रात के 8 बजे बाद भी शराबियों की भीड़ लगी रहती है और शटर खोलकर शराब दी भी जाती है लेकिन इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है आज तक |

Leave A Reply

Your email address will not be published.