Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

वन विभाग ने की कार्रवाई, पर्यटको से जुर्माना किया वसूल। बंदरो को खाद्य सामग्री खिलाते पाए गए।

0 26

हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार

माउंट आबू । माउंट आबू में सड़क किनारे बैठे बंदरों को खाद्य सामग्री खिलाने वाले पर्यटकों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत वन विभाग ने चालान काटे। वन विभाग की टीम ने 2 पर्यटकों से वन विभाग की टीम ने 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।वन विभाग के छिपा बेरी चौकी के सहायक वनपाल राजेश विश्नोई ने बताया कि आरना हनुमान मंदिर और छिपा बेरी के पास 2 टूरिस्ट सड़क किनारे बैठे बंदरों को चना, मूंगफली, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री खिला रहे थे, जिस पर वन विभाग की टीम ने 2 टूरिस्ट पर वन्यजीव अधिनियम के तहत चालान कर जुर्माना वसूला है। जिसमें तरुण भाई गुजरात से 1000 रुपए और त्रितेश भाई गुजरात से 2000 रुपए का जुर्माना वसूलकर पाबंद किया है। राजेश विश्नोई ने बताया कि वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर लगातार वन विभाग की ओर से खाद्य सामग्री खिलाने पर चालन कर जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सड़क किनारे एक बंदर के दोनों पैर गाड़ी की चपेट में आ गए थे और कुछ युवक गंभीर घायल बंदर को बाइक से लेकर छिपा बेरी वन चौकी पहुंचे थे। युवकों ने शिकायत कर बंदरों को खाना देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.