Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राजकीय प्राथमिक विद्यालय धामणियां में खुला अंत्योदय खिलौना बैंक
(खेल खेल में बच्चे करेंगे ज्ञानार्जन)

0 151

अशोक कुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद

उपखण्ड देवगढ़ के ग्राम पंचायत स्वादड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धामणिया में अंत्योदय सेवक अध्यापक नरेश लोहार के प्रयासो से अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के संस्थापक महेंद्र मेहता द्वारा भामाशाह निर्मला मेहता मुंबई के सहयोग से विद्यालय में खिलौना बैंक स्थापित किया गया खिलौनों में विभिन्न शैक्षिक खिलोने जेसे अल्फा न्यूमैरो बोर्ड, जम्बो इंडिया मैप, वन प्ले ब्लॉक्स, मिसिंग लेटर, इलेक्ट्रो एजुकेशनल, मैच द नंबर, फ्रॉक जाइलोफोन, कलर टॉय बॉक्स, पार्ट्स ऑफ बॉडी, गेम द ग्रेट परफेक्शन, गेम फिक्स् पिक्चर, ब्लॉक्स मैग्नेटिकस्लेट, टॉय बॉस्केटबॉ गेम, व विभिन्न प्रकार के पजल गेम सहित टेनिस बॉल व अन्य खिलौने,नयोदय परीक्षा तैयारी हेतु पुस्तके उपलब्ध करवाई जिससे की बच्चे खेल खेल में शिक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित हो सके और राज्य सरकार द्वारा आयोजित करवाई जा रही

प्रतियोगी परीक्षाओं की समझ बनाकर उसमे स्थान बना सके,अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चो की शैक्षिक मदद के क्रम में अब तक पूरे देश में 1000 से ज्यादा खिलौना बैंक खोले जा चुके हे और सैकड़ों विद्यालयों में स्मार्ट टीवी,प्रोजेक्टर आदि भेंट किए गए हे साथ ही हजारों बच्चो तक कपड़े,जूते,खिलोने,और दिव्यांग बच्चो तक व्हिलचेयर पहुंचा कर इनकी मदद की जा रही हे।

वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्वादड़ी प्रहलाद सिंह कच्छावा , संस्था प्रधान जितेंद्र कुमार बैरवा, अध्यापिका नीरू सैनी उपस्थित रहे,विद्यालय परिवार तथा ग्रामीणों द्वारा भामाशाह तथा अंत्योदय फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाए प्रेषित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.