Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रानीवाड़ा के पास जेतपुरा गांव में स्टेट हाइवे पर स्थित मुंबई प्रवासी के फार्म हाउस में खुलासा। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार।

0 105

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार

रानीवाड़ा के पास जेतपुरा गांव में स्टेट हाइवे पर स्थित मुंबई प्रवासी के फार्म हाउस में गत 18 दिसंबर को हुई चोरी की घटना का रानीवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 3 किलों सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। अभी तक 121 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। शेष माल की बरामदगी जारी है। थानाधिकारी सवाईसिंह राठौड़ ने बताया कि 18 दिसंबर रात्रि को जेतपुरा गांव के प्रताप राजपुरोहित के फार्म हाउस से चोरों ने बंगले में सैंध मारकर 3 किलों सोने के जेवर चुरा लिए थे। सभी बदमाश प्रोफेशनल और शातिर होने के कारण कोई सबूत नही छोड़ा। रानीवाड़ा पुलिस ने कई अनुभवी अधिकारियों के साथ इस चैलेंज को स्वीकार कर पूरे मामले का खुलासा किया। जिसके तहत स्थानीय सहित मुंबई से अब 10 चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। एसपी सहित अधिकारियों के निर्देश पर एएसआई हुसैन खां को टीम सहित मुंबई भेजा गया। जहां से चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई ईनोवा कार सहित मुस्तफा युनुस खां उर्फ बटला शोएब व मोहम्मद नाजिम को गिरफ्तार किया। मुस्तफा मूल बिहार के किशनगंज जिले का और नाजिम उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले का रहवासी है। लंबे समय से मुंबई के अपराध जगत में सक्रिय है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर रानीवाड़ा पुलिस की कस्टडी में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.