Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राज्यपाल कलराज मिश्र ने माउंट आबू राजभवन में हेरिटेज आर्किटेक्ट चित्र प्रदर्शनी के लोकार्पण किया।

0 14

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को कहा कि कलाकारों का प्रोत्साहन हर स्तर पर जरूरी है। राज्यपाल ने राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से लगाई गई हेरिटेज आर्किटेक्ट चित्र प्रदर्शनी के लोकार्पण पर यह बात कही। उन्होंने प्रदर्शनी में ऐतिहासिक महल के तोरण द्वार आदि के चित्रों का अवलोकन करते हुए धरोहर संरक्षण की सोच के तहत इसे महत्वपूर्ण बताया।

राज्यपाल ने सवेरे माउंट आबू में नक्की झील के किनारे सर्वेश्वर श्रीरघुनाथजी मंदिर में प्रथम महिला सत्यवती मिश्र और परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर महंत सियारामदास महाराज नैयायिक से उन्होंने धर्म और अध्यात्म पर संवाद भी किया। इससे पहले राज्यपाल मिश्र का उपरना एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने बुधवार को परिजनों के साथ नक्की झील में बोटिंग भी की। उन्होंने राजभवन की जेटी से करीब एक घंटे तक नक्की झील के सुरम्य परिवेश का आनंद लिया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाली से लदे पहाड़ों के बीच कटोरानुमा झील की नैसर्गिक सुंदरता अद्भुत है। उन्होंने नक्‍की झील के सुरम्य वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वच्च्छता पर विशेष ध्यान देने की आमजन से अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ नक्की के आस-पास सुनियोजित विकास करते हुए पर्यटन गतिविधियों का क्रियान्वयन किए जाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.