Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान सुंधा पर्वत धर्मशाला में वार्षिक महोत्सव हुआ।

0 7

अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान सुंधा पर्वत धर्मशाला में वार्षिक महोत्सव हुआ। महोत्सव के में समाज में समाज में फैल रही नशावृति पर खास फोकस रहा। नशे को लेकर आम आमी को जागरूक करने को लेकर एक नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। बाद में अनेकों समाजबंधुओं ने नशा छोड़ने की शपथ भी ली।

इससे पहले कल रात्रि को भजन संध्या व महाप्रसादी रखी गयी। भजनों की प्रस्तुति गायक ओम प्रजापत जसोल, लक्ष्मी खंडेलवाल सिरोही, दलपतसिंह डोरडा, पृथ्वीसिंह एंड टीम की ओर से दी गई। मंच संचालन संतोष सिंह धांधल ने किया।

महासभा जिलाध्यक्ष राजूसिंह राजपुरा ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अगले वार्षिक महोत्सव 2023 की रूपरेखा भी तय की। कार्यक्रम में रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल भी शरीक हुए। समाज के लोगों ने उनसे मोरसीम राजूसिंह हत्याकांड पर कोई कार्रवाई नही होने एवं मदद नही करने की शिकायत की। देवल ने रावणा राजपूत समाज को ठोस कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। भजन संध्या के बाद हवन में आहुतियां दी गयी। इसके बाद अतिथि सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

संयोजक बागसिंह देवड़ा अध्यक्ष सुंधा पर्वत धर्मशाला ने सुंधा माता धर्मशाला सहित रावणा राजपूत समाज के अन्य जगहों पर चल रहे समाज कार्यो की जानकारी दी। समाज में कुरीतियों को छोड़ने और अन्य समाजों के समकक्ष बनने पर चर्चा हुई।

इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रवणसिंह सिसोदिया, कार्यक्रम सहसंयोजक जसराज सिंह राठौड़, संस्थापक अध्यक्ष बद्रीसिंह परमार, महासभा महामंत्री महेंद्रसिंह नारनावास, युवा महासभा महामंत्री मदनसिंह डूंगरी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा, राजूसिंह बड़गांव, शिवसिंह बड़गांव, अर्जुनसिंह कागमाला, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.