Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

धूमधाम से मनाया करवा चौथ का पर्व सुहागिनों ने व्रत रखकर की सामूहिक पूजा

0 27

अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ कल, 24 अक्टूबर को देश भर में धूमधाम से मनाया गया । इसी क्रम में दांतीवाड़ा के सीमा सुरक्षा बल परिसर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घ आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से करवा चौथ का व्रत कर सामूहिक रूप से चौथ माता की पूजा की।

सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन अन्न-जल त्याग कर व्रत रखा और व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य दे कर किया। ये व्रत पति-पत्नि के बीच प्रेम और प्यार का प्रतीक है और इस व्रत से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। लोग साल भर करवा चौथ के व्रत का इंतजार करते हैं।


आए तो संग लाये खुशियाँ हज़ार
हर साल मनाएं हम यह त्योहार
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ
दे जाये उम्र तुम्हे हज़ार हज़ार साल
इस व्रत की हर रसम निभाऊँगी
एक सच्ची पत्नी बन कर दिखाऊँगी
दुनिया की हर खुशी मेरे पति की होगी
जब बादलों को चीर कर चाँद की एक किरण दिखेगी
सभी सुहागिनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.