रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
“पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2024 “का आयोजन 27 जुलाई को बड़वानी “बुझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश” की थीम पर मध्य प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देखने का अद्भूत रोमांचित कर देने वाली यात्रा जो पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रो के लिए आयोजित कि जाती है उसका आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 27.07.2024 को शासकीय ई. एफ.ए उत्कृष्ट उमावि क्र.१ बड़वानी में प्रातः 8:30 बजे से किया जावेगा। प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डी.ए.टी.सी.सी एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। क्विज मास्टर अनिल मिश्र ने बताया की सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने व छात्र-छात्राओ मे पर्यटन स्थलो ज्ञानार्जन के लिए उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उक्त प्रतियोगिता मे शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र हिस्सा लेगें। प्रतियोगिता दो चरणो मे आयोजित की जावेगी पहली लिखित परीक्षा जिसमे बड़वानी जिले की पंजीकृत कुल 84 विद्यालयो के (प्रत्येक विद्यालय से तीन छात्र व 01 मार्गदर्शी शिक्षक कुल 04) द्वारा सहभागिता की जावेगी लिखित परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोप. 12:00 बजे तक होगा। उसके पश्चात् लिखित परीक्षा के परीणाम के आधार पर कुल 06 टीम दूसरे चरण मल्टीमीडिया क्विज दोपहर 2:30 से 4:30 तक कुल 10 राउण्ड का होगा। इस चरण के प्रथम तीन विजेता टीमों को उपहार स्वरूप मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल पर दो रात्रि और तीन दिन का उपहार पैकेज दिया जावेगा तथा तीन उपविजेता टीमों को उपहार स्वरूप जिले के निकटतम पर्यटन स्थल पर एक रात्रि और दो दिवस का उपहार पैकेज दिया जावेगा। उक्त प्रतियोगिता हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र अनुसार श्री आर.एस. जाधव प्राचार्य शासकीय ई.एफ. ए उत्कृष्ट उमावि क्र.1 बढ़वानी को प्रतियोगिता प्रभारी अधिकारी व श्री जगदीश गुजराती को सहा. क्विज प्रभारी बनाकर क्विज के सफल संचालन हेतु कुल 12 समितियों बनाकर विभिन्न दायित्व सौपे गये है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु भोपाल मे राज्य स्तर पर क्विज मास्टर की 20.07.2024 को कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्रतियोगिता के संचालन, गोपनीय सामग्री व मेडलं व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिसे क्विज मास्टर द्वारा जिले में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् प्रभारी अधिकारी श्री आर.सी.बारोड़ को गोपनीय सामग्री सौपकर क्विज के संचालन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी व कार्यशाला के महत्वपुर्ण बिन्दुओं से अवगत कराया।
