Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

चोरों के हौसले बुलंद दिन दहाड़े बाइक सवार को लूटा

0 319

कमल मायला बौद्धिक भारत धार

मनावर थाना एवं सिंघाना चौकी के अंतर्गत गंधवानी सिंघाना मार्ग पर ग्राम पिपली के पास एक बाइक सवार को लूट गया बताया जाता है बाइक सवार कलवानी के रहने वाला है विशाल राजपूत जो अपनी दादी को लेकर पीपली से होते हुए बड़वानी की ओर जा रहा था अचानक पीछे से कुछ बाइक सवार आए पल्सर गाड़ी लेकर और अचानक विशाल राजपूत के साथ मारपीट शुरू कर दी विशाल राजपूत से उसका मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात बदमाशों ने छीन लिए तभी वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा

चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वासी दौड़कर विशाल राजपूत के पास आए लेकिन तब तक बाइक सवार सामान लेकर भाग चुके थे ग्रामीण वासियों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन लगाया और विशाल की दादी को सिंघाना उपचार के लिए भिजवाया गया आए दिन चोरी और डकैती को अंजाम देने वाले लोग बे खोफ और लूटपाट कर रहे हैं इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं इनको कानून का जरा भी डर नहीं रहा हम प्रशासन से निवेदन करते हैं ऐसे बदमाशों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.