Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

न्यू सनराइज इंग्लिश एकेडमी से एक बार फिर नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा में चयन

0 66

बड़गांव कस्बे में संचालित न्यू सनराईज इंग्लिश एकेडमी बड़गांव से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र विवेक पुत्र श्री राम निवास पंवार और योगेश रांगी पुत्र श्री लालाराम जी का नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा में कक्षा 6th में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री हिम्मत सिंह ने चयनित छात्रों को माला और मिठाई खिलाकर बंधाई दी।। संस्था प्रधान ने बताया कि विद्यालय ने सत्र 2017-18 से लगातार 14 बच्चों का नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा में चयन करवाया है। जिसको लेकर विद्यालय के अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक हिम्मत सिंह और सभी स्टाफ बंधुओं का आभार व्यक्त किया। छात्र विवेक और योगेश ने बताया कि मेरे सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक श्री हिम्मत सिंह जी और सभी गुरुजनों को जाता है। उसने कहा कि प्रधानाध्यापक श्री हिम्मत सिंह जी सर हमेशा हमें सकारात्मक सोच रखने की बात करते थे। प्रधानाध्यापक श्री हिम्मत सिंह परमार ने बताया कि न्यू सनराइज इंग्लिश अकादमी से नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा में कक्षा छष्ठ्म में सत्र 2017-18 में दशरथ सुथार, सत्र 2019-20 में महिपाल सुथार, राघव गुर्जर, नरेश पुरोहित, मोती टेलर सत्र 2020-21 कल्पेश पुरोहित, अनिल चौधरी सत्र 2021-22 में संजु सत्र 2022-23 में विवेक पंवार और योगेश रांगी के चयन हुए। कक्षा नवम् में सत्र 2021-22 में नरेश पुरोहित और सत्र 2022-23 में राहुल का चयन हुआ है। इसके लिए पूरे विद्यालय परिवार, सभी स्टाफ बंधुओं की मेहनत, दोस्तों का मार्ग दर्शन , सभी अभिभावकों का हमारे पर विश्वास, सभी बच्चों का स्नेह हीं इस परिणाम के हकदार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.