दि ग्राम टुडे अहमदाबाद संवाददाता की रिपोर्ट सखी साहित्य परिवार, गुजरात इकाई की फरवरी माह की काव्य गोष्ठी संस्थापिका आ. डॉ दीपिका सुतोदिया सखी के सान्निध्य में 14/02/22 सोमवार को समय 7.00 से 9.00 सायंकाल आयोजित की गई| कवि सम्मेलन हिंदी भाषा में हुआ था।
इस कवि सम्मेलन में गुजरात के अलग-अलग शहरों के काव्य रचनाकारों ने शामिल होते हुए अपनी काव्य यात्रा की शुरुआत श्रीमति मधु माहेश्वरी जी ने स्वरचित शारदे वंदना से की । काव्य पाठ करने वालों में डॉ दीपिका सुतोदिया सखी, श्रीमति कुमुद वर्मा,श्रीमति आभा चौहान, श्री शैलेन्द्र सरगम गीतकार,श्री पागल फ़क़ीरा,श्रीमति मधु माहेश्वरी,श्रीमति पूनम जी, श्रीमति बंदना पंचाल श्री अजित पारेख,श्री परम पालनपुरी, डॉ.भागिया खामोश,डॉ उर्मिला विश्वकर्मा, श्री राजेश राज फ़ेमस, श्रीमति सीमा शर्मा एवं श्रीमति दर्शिता शाह ने पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर सैनिको को श्रद्धांजलि देते हुए और प्रेम दिवस पर अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में समां बांधते हुए मंच को करतल ध्वनि से गुंजायमान कर दिया।
फेसबुक लाइव व यूट्यूब लाइव के जरिये सेकड़ों दर्शको ने कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए कार्यक्रम को बहुत सराहा।
मंच का संचालन श्रीमति बंदना पंचाल जी ने अपनी मधुरवाणी से किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थापिका आ. डॉ दीपिका सुतोदिया सखी जी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी कवियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।