Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

माघ जयंती पर काव्य गोष्ठी के साथ होंगे कई कार्यक्रम आयोजित

0 43

माघी पूर्णिमा को संस्कृत के महान कवि और रचनाकर महाकवि माघ की जयंती पर नगर में कई आयोजन होंगे।

  महाकवि माघ विकास संस्थान के संयोजक डॉ. घनश्याम व्यास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान संस्कृत अकादमी, अंबिका शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे माघ महोत्सव के तहत प्रातःकाल 6 बजे स्थानीय नेहरू उद्यान में योग सत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। तत्पश्चात माघ पूजन के बाद प्रातः 10 बजे माघ स्मारक पर काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। उसी दौरान रंगोली कार्यक्रम भी होगा। वही सुबह से ही विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। 

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन 17 फरवरी शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। सत्संग सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में देशी वीणा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। महा कवि माघ की जयंती पर शहर सहित कई स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं । राज्य की राजधानी जयपुर एवं जोधपुर में भी महा कवि माघ की जयंती पर विशेष रूप से विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.