Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी किया रक्तदान .

0 52

भीम प्रकाश बौद्ध बौद्धिक भारत समाचार

बड़वानी। सिकल सेल एनीमिया एवं टीवी उन्मूलन के मद्देनजर बड़वानी में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा अपने जन्मदिवस पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा अजा मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ बालकृष्ण युवराज ने बताया कि बड़वानी जिले में जिला अध्यक्ष मोहन जी चितावले के नेतृत्व में चारों विधानसभा में इस अभियान को लेकर जागरूकता लाने के लिए मोर्चे के समस्त पदाधिकारियों को आवाहन किया था। परिणामतः बड़वानी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्दे एवं महिला पदाधिकारी सहित मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन चितावले जिला महामंत्री अजा मोर्चा बालकृष्ण बाविस्कर जिला मंत्री उमेश भालसे जिला उपाध्यक्ष सचिन पुरोहित महिला मोर्चा के महामंत्री मुनीरा शालीमार एवं चारों विधानसभा के सभी पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित थे।जिला अध्यक्ष मोहन चितावले ने बताया कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा रक्तदान किए जाने पर किसी की जिंदगी बच सकती है। इसीलिए हमें रक्तदान करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.