गोपालसिंह रावत बौद्धिक भारत समाचार।
ग्राम पंचायत देवली में विकास यात्रा जिला अलीराजपुर से दिनांक 05.02.2023 प्रारंभ होकर ज़िले के विभिन्न गांवों से भ्रमण कर, आज दिनांक 15.02.2023 को ग्राम पंचायत देवली पहुंची। जहा उनका भव्य स्वागत किया गया। विकास यात्रा में राज नेता जन प्रतिनिधि व ग्रामीण तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। इसके पश्चात राम मन्दिर से माता भाई तक रोड़ का भूमिपूजन किया गया। तथा विकास यात्रा की सभा में शासन की योजनाओं, आर्युवेदिक चिकित्सा आदि पर प्रकाश डाला गया ।
