Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बढ़ती सर्दी से प्रभावित ना हो शिक्षा, बांटे स्वेटर

0 143

अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद

आमेट क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चतरा जी का गुड़ा मे मिशन नींव सेवा संस्थान रतना का गुड़ा के बेनर तले समस्त बच्चो को बढ़ती सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरण किये | संस्थापक कवि जसवंत लाल खटीक ने भामाशाह दम्पति दिवेर निवासी सीमा देवी, सीता राम बोलीवाल नायब तहसीलदार आमेट का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया | नायब तहसीलदार ने बताया की बढ़ती सर्दी से बच्चो की शिक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए , साथ ही बच्चो को उचित मार्गदर्शन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की | इस दौरान स्नेहलता शर्मा, मूमल कंवर चुंडावत, प्रहलाद सिंह सोलंकी, सचिव दिनेश भाटी व ग्रामीण मौजूद थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.