Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ब्रह्मलीन संत गड़बड़ दास बाप की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना एवं रामकथा की पूर्णाहुति में कई प्रांतों से साधु संत पधारे ।

0 91

रिपोर्टर इंदरसिंह रावत बौद्धिक भारत समाचार मध्यप्रदेश

आइए दोस्तों हम आपको लेकर चलते हैं, पावागढ़ की पहाड़ियों की ओर जहां सत्य विजय हनुमान मंदिर मुरलीधर गौशाला रामटेकरी पावागढ़ मैं संगीमय राम कथा की अमृतवाणी बरस रही है। श्री राम कथा की अमृतवाणी जूनागढ़ की महाराज चरण समाज के महात्मा जी श्री लखन जी महाराज की मुखारविंद से यह अमृतवाणी 22 जनवरी से बरस रही है। सत्यविजय हनुमान मंदिर मुरलीधर गौशाला के महंत गोपाल दास बापू के सानिध्य में ब्रह्मलीन गड़बड़ दास बापू की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई। आज राम कथा का आखरी दिवस है राम कथा कि आज पूर्णाहुति है। राम कथा की आखिरी दिवस साधु संतों का मेला सा लग गया, कई प्रांतों से संत पधारे. चित्तौड़गढ़ से 1008 श्री महंत महामंडलेश्वर सत्य नारायण दास जी । अयोध्या जूना अखाड़ा से श्री राम चरण दास जी महाराज । राजस्थान से चारण महामाया कंकु मां। मनडाला जिला गुजरात बालक दास जी महाराज। गरुड़ेश्वर से महंत भरत दास जी महाराज। गुरुगादी राम मंदिर गोधरा से संत समिति महंत इंद्र जीत दास जी। चाणोद से महंत जयराम दास जी। पादरा बड़ौदा से मोहनदास जी महाराज। नाग वाय माता मंदिर से महंत सरजू दास जी महाराज। पीपलखुटा से दयाराम दास बाबा । आदि महात्मा इस आयोजन में शामिल हुए एवं भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। वही गोपाल दास बापू ने सभी संतो का आदर सत्कार करते हुए विदायगी दी। दोस्तों अब हम आपको दिखाते हैं साधु संत एवं संगीतमय रामकथा जी यह झलकियां।

Leave A Reply

Your email address will not be published.