Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजपाल दान चारण ने शिविर में शामिल बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपनी रूचि के अनुसार अपने हुनर में प्रवीण होने की बात कही।

0 6

भीनमाल में स्थानीय होली चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजपाल दान चारण ने शिविर में शामिल बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपनी रूचि के अनुसार अपने हुनर में प्रवीण होने की बात कही।

बालिकाओं को सजग रहने की प्रेरणा
एसीजेएम चारण ने बाल विवाह रोकथाम के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, शिक्षा की वर्तमान समय में प्राथमिकता, महिला भरण-पोषण कानून, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी। दहेज प्रथा की रोकथाम के लिए बालिकाओं को सजग रहने की बात कही।

अधिकारों के बारे में समझाया
एसीजेएम चारण ने एक बालिका के समानता के प्रश्न पर संविधान का जिक्र करते हुए सटीक तरीके से समानता और समता के अधिकार के बारे समझाया। कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण के विरुद्ध बने कानून के बारे में भी शिविर में जानकारी दी गई। कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में एसीजेएम चारण द्वारा बालिकाओं और प्रशिक्षण देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कई लोग रहे मौजूद
संचालन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय शाखा के सचिव घनश्याम व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे, सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह राठौड़, चतराराम माली, दिनेश जालोरी, नेम लाल, महेंद्र शर्मा सहित काफी तादाद में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.