Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मंडार थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई

0 28

मंडार थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए खेत की बाड़ में लगाए गए लोहे के तारों में छोड़े गए करंट की चपेट में आ गया।

मंडार थानाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि रायपुर निवासी ओखा राम मेघवाल के कृषि कुएं पर काम कर रहा धामसीन जालोर निवासी भरत कुमार (32) पुत्र पीराराम मेघवाल की गुरुवार देर रात को खेतों की बाड़ में लगाए कटीले तारों के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंडार थानाधिकारी अशोक सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सोनाराम, ओमप्रकाश सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा।

मौका मुआयना के बाद खेत की बाड़ में लगाए बिजली करंट को हटवाते हुए शव को मंडार के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.