Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल- श्री चामुंडा माताजी मंदिर के वार्षिक ध्वजा महोत्सव पर शुक्रवार को दोपहर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

0 177

श्री चामुंडा माताजी मंदिर के वार्षिक ध्वजा महोत्सव पर शुक्रवार को दोपहर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूर्व संध्या पर 19 मई को रात्रिकालीन भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकार दलपत सिंह डोरडा एंड पार्टी, जगदीशसिंह झाला एंड पार्टी सिणधरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। 20 मई को शुभ मुहूर्त पर माताजी मंदिर पर लाभार्थी परिवार सुमित सिंह अशोक सिंह गहलोत तवाव द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। पंडित मुकेश व्यास द्वारा मंत्रों के साथ पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महासभा जिला अध्यक्ष राजू सिंह सोलंकी राजपुरा, अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भारत राष्ट्रीय महासचिव मदन सिंह राठौड़ जालौर, युवा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह सिसोदिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया जालौर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बिशन सिंह सोलंकी आहोर, गोपाल सिंह सिसोदिया मुंडारा, जितेंद्र सिंह सोलंकी जालौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.