Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मोबाईल डेंटल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 13

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का होगा उपचार- डॉ. राजेश कुमार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वैन सेवा का रवाना किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बीमार बच्चों के लिए लगातार वरदान साबित हो रहा है। अब एक और मील का पत्थर इसमें जुड़ गया है। सिरोही जिले को अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के रूप में ऐसी दंत चिकित्सा ईकाई मिली है जिसमे एक्स-रे, स्केलिंग, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फिलिंग आदि जैसी दंत सेवाएं गांव से शहर तक उपलब्ध हो सकेगी, बिल्कुल नि:शुल्क।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का उपचार किया जाएगा। डेंटल वाहन में दन्त चिकित्सक अपनी सेवाए देंगे। वैन की सहायता से जिले के 5 ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे। भ्रमणशील दंत चिकित्सा ईकाई के माध्यम से शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनार, ब्लॉक आबुरोड में शिविर लगाकर बच्चों की दंत समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ विवेक कुमार, अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खान सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.