राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.3.2022 के सफल आयोजन हेतु अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शरद तॅंवर की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारीगण व भीनमाल अभिभाषक संघ के अधिवक्तागण के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. तॅंवर ने कहां कि लोक अदालत की सफलता के लिए अभिभाषकगण का सकारात्मक सहयोग मिलना जरूरी है ताकि वे अपने पक्षकारों को लोक अदालत के जरिए राजीनामा हेतु प्रेरित करें. बैठक में राजस्व मामलों में 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में भी चर्चा की गई. साथ ही न्यायिक अधिकारीगण अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजपाल दान चारण व न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने भी अधिवक्तागण से आह्वान किया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें. इस बैठक में स्थानीय बार संघ के अध्यक्ष मदन सिंह राव, वरिष्ठ अधिवक्ता बस्ती मल खत्री, गोपाललाल नागर, कुलदीप सिंह, शिव नारायण विश्नोई, बालू राम चौधरी व रुस्तम खां सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण ने भाग लिया.