Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

गांव बावली में धूम धाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा।

0 145

गांव बावली के समाज सेवी मोतीलाल प्रजापत ने बताया कि संत श्री रामानंद जी महाराज के सानिध्य एवं बावली ग्राम विकास समिति के मुख्या गणपतसिंह देवड़ा के नेतृत्व में खेतलाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूम धाम से हुई। खेतलाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय लोगो के अलावा आस पास के गांवों से भी संत महात्माओं एवं लोगो व महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रवाशियो ने भी बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान हवन पूजा कर खेतलाजी मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कमेटी सदस्य मांगूसिंह देवड़ा ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, विधायक संयम लोढ़ा, कालन्द्री सरपंच महिपालसिंह देवड़ा, सिरोही प्रधान हशमुख मेघवाल, कोंग्रेस जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह मांड़ाणी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सभापति सिरोही ताराराम माली, नवारा सरपंच नरपतसिंह देवड़ा, जिला मंत्री छगनलाल घांची, उप प्रधान नारायणसिंह देलदर, फुंगनी सरपंच नेंनसिंह राजपुरोहित, गोविंद पुरोहित, गुमानसिंह परमार, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, किसान कोंग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह देवड़ा, युवा नेता हार्दिक देवासी, सूरजमल जैन, पोपटलाल जैन दावणगेरी ने कार्यक्रम शिरकत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.