Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

केन्द्र सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने की भी रखें मंशा – डाँगी
राजस्थान में सिरेमिक उद्योग को लेकर केन्द्र की बैरूखी पर मांगा जवाब

0 14

राज्य सभा सांसद नीरज डाँगी ने राज्य सभा सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से राजस्थान में औद्योगिक विकास के लिये केन्द्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दिये जाने व उद्योगों के विकास के लिये एवं राजस्थान में सिरेमिक ग्रेड चाइनाक्ले की स्थापना को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से केन्द्र सरकार की मंशा पूछते हुए राजस्थान में ही सिरेमिक चाइनाक्ले के कच्चे माल के 19 प्रतिशत भण्डारण होने पर इस उद्योग के लिये केन्द्र सरकार की योजना एवं प्रयासों की जानकारी सहित राजस्थान में सिरेमिक चाइनाक्ले उद्योगों की स्थापना हेतु चिन्हित स्थानों की जानकारी चाही एवं राजस्थान में इस उद्योग को बढावा देने की मांग की। सांसद डाँगी ने कहा कि राजस्थान राज्य में उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजन हो सकते हैं, इसके लिये केन्द्र सरकार की ओर से क्या प्रयास किये जा रहे हैं? केन्द्र सरकार द्वारा लघु एवं भारी उद्योगों की स्थापना के लम्बित प्रस्ताव की जानकारी पूछते हुए कहा कि राज्य में उद्योग स्थापना को लेकर स्थानों के चयन एवं राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिये केन्द्र सरकार की ओर से की गई वित्तीय सहायता का कम्पनी वार ब्यौरा पूछा। डांगी ने इसी क्रम में पूरक प्रष्न के माध्यम से सरकार में सिरेमिक उद्योगों के विकास को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा पूछते हुए सदन को अवगत कराया कि एनएमआई के आंकड़ों के अनुरूप सिरेमिक चाइनाक्ले उद्योग के कच्चे माल के कुल भण्डार का 19 प्रतिशत भण्डारण राजस्थान में है। जिसको लेकर केन्द्र सरकार को इस उद्योग में निर्यात को बढावा देने के लिये योजना रूपी ढाँचे के निर्माण करने की जरूरत थी, जिसको लेकर केन्द्र सरकार की ओर से किये जाने वाले प्रयास की जानकारी पूछी। जिस पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की अनुपस्थिति में उनकी ओर से सदन के नेता पीयूष गोयल ने सिरेमिक उद्योग के विकास को लेकर केन्द्र की ओर से पल्ला झाड़ा और इसे राज्य सरकार के पाले में डाला। जिस पर कटाक्ष करते हुए सांसद डाँगी ने केन्द्र सरकार द्वारा अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटना बताया। उन्होंने देष में भविष्य में प्रोसेस्ड चाइनाक्ले की माँग को पूरा करने के लिये हाईटेक प्रोसेसिंग यूनिट् सस्थापित करने को लेकर भारत सरकार की ओर से किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी पूछी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.