Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा के प्रति समर्पण भाव का ज्वार , माउंट आबू से उत्तराखंड पहुंचकर बीजेपी के युवा कर रहे प्रचार

0 6

माउंट आबू । उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हैं और भाजपा के सामने सरकार बनाने की चुनौती । ऐसे में पार्टी के प्रति समर्पण भाव का एक अनूठा उदाहरण माउंट आबू में देखने को मिला ।

यहां से भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण और सोशल मीडिया सहसंयोजक तुलसीराम शर्मा पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में घूम घूम कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं । उल्लेखनीय बात यह है कि दोनों युवा नेता स्व प्रेरित स्वेच्छा एवं स्वयं के खर्च पर उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं । उत्तराखंड नेपाल सीमा पर उत्तराखंड के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव प्रचार में खटीमा विधानसभा क्षेत्र में वे पहुंचे एवं चुनाव प्रचार किया यहां इन्होंने कई सभाओं को संबोधित किया एवं घर घर जाकर जनसंपर्क किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.