Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

हनुमान मंदिर जाने के रास्ता निर्माण को शिलान्यास को लेकर गांव वासियों में खुशी की लहर 

0 20

पिण्डवाडा निकटवर्ती ग्राम पंचायत बसन्तगढ के भटेश्वरफली के राणा कुंभा के महल में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर खसरा में पक्का रास्ता निर्माण का शिलान्यास समारोह  कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री रेवानाथजी महाराज व श्री 108 श्री किशनदास महाराज अम्बे माता मंदिर बसन्त गढ़ के पावन सानिध्य में पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया व प्रधान नितिन बंसल के विशिष्ट आतिथ्य में एवं सरपंच संघ अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह देवड़ा बसंतगढ सरपंच भीखा राम ग्रासिया उपसरपंच राव गोवर्धन सिंह

 पंचायत समिति सदस्य टिंवकल कंवर, सरपंच रामपुरा पुश्पेन्द्र सिंह देवडा, सरपंच आर्दश गुडिया देवी कुम्हार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत व ग्रामवासीयों द्वारा साफा, शाॅल व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। विधायक गरासिया ने कमेटी का विपरीत परिस्थितियों के बाद भी पहाडी पर हनुमान मंदिर विकास पर ध्यान देते हुए कहां कि सनातन धर्म श्रेष्ठ धर्म है, मंदिर व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से ही सनातन धर्म का प्रसार-प्रसार कर हर किसी को सही राह दिखाई जा सकती है। साथ ही ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।पक्का रास्ता निर्माण से रास्ते से ग्राम वासियों में काफी उत्साह हैं तथा भटेश्वरफली के खसरा नम्बर 2000 में विधायक मद से 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक पक्का रास्ता के शिलान्यास होने से निकटवर्ती सिल्वाफली, खीलाफली व राउप्रावि खीलाफली (वालोरिया) तक पक्का रास्ता बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।  वही कार्यक्रम के दौरान पिंडवाड़ा प्रधान  बंसल ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के महत्तव के बारे में बताते हुए कहां कि ऐसे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में स्थित हनुमान की प्रर्तिमा मात्र से ही जीवन सफल हो जाता है तथा सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही प्रधान बंसल ने मंदिर विकास में हरसंभव सहयोग देेने का आश्वासन दिया। वही रामपुरा सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह देवडा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह देवडा सहित अन्य अतिथियों ने मंदिर विकास में अपना-अपना योगदान देने एवं हरसंभव सहयोग की बात कहीं। वहीं अंत में बसंतगढ़ सरपंच भीखाराम गरासिया ने सभी अतिथियों और ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर रणसाराम गरासिया, पूर्व सरपंच प्रेमाराम गरासिया पूर्व सरपंच, सरमाराम गरासिया मोरस हितेश कुमार उपसरपंच अजारी  सुरेश  पुरोहित, देवाराम

कुम्हार, भीखाराम देवासी, मनमोहन मीणा, हीरालाल मेघवाल, रणजीत सिंह बालिया, राजेश कुमार, अभय सिंह काबा, बलवन्त सिंह राठौड, प्रेमाराम सेन, अर्जून सिंह लालजी महाराज, नारायण लोहार, दलपत सिंह राव, हुकम सिंह देवडा, नरेन्द्र सिंह राव, खिमाराम पटेल मीठा लाल गरासिया खारा फली भूराराम गरासिया तुलसी गरासिया महेन्द्र सिंह परिहार, दलपत लोहार, जितेन्द्र सिंह लौटाणा, रूपाराम हीरागर, मगन हीरागर, मोहन सिंह राव लकमाराम मेघवाल रतन रावल सहित  स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.