Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भीनमाल में भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

0 32

स्थानीय महेश्वर महादेव मन्दिर में भाजपा नगर मण्डल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई ।

भारतमाता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, दीप मंत्र एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी ने दिया एवं कार्यक्रम के उद्गघाटन सत्र एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना महामंत्री प्रवीण एम दवे द्वारा रखी गई । मंडल प्रभारी दिनेश भाटी सियाणा ने सशक्त मंडल अभियान के तहत सक्रिय बूथ समिति एवं आगामी पन्ना प्रमुखो की नियुक्तियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी । आगामी संगठनात्मक नियुक्तियों एवं कार्यक्रमो के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

भाजपा नेता शेखर व्यास, ज़ोरावरसिंह राव, सुरेश बंजारा, एवं शंकरलाल माहेश्वरी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखे, जिनका क्रमश राजा शर्मा, चिंटूसिंह ईरानी एवं महामन्त्री श्रवणीय जीनगर ने प्रस्तावों का समर्थन कर पारित किया । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भाजपा नगर उपाध्यक्ष भाविका नामदेव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यकर्म के समापन की घोषणा की गई ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, मंडल प्रभारी दिनेश भाटी, सशक्त मंडल अभियान के मंडल विस्तारक प्रकाश जांगु, महामंत्री प्रवीण दवे, श्रवण जीनगर, नगर उपाध्यक्ष संतोष सोनी, ओमप्रकाश सांखला, विक्रमसिंह ईरानी, नगर मंत्री विक्रम बंजारा, नगर मंत्री बरजंगाराम देवासी, कोषाध्यक्ष नरपतसिंह राव, भाजपा नेता शेखर व्यास, सुरेश बंजारा, ज़ोरावरसिंह राव, पार्षद शंकरलाल माहेश्वरी, पार्षद विराराम भील, पूर्व पार्षद महेंद्र जीनगर, पूर्व पार्षद माधाराम राणा, विकास सोलंकी,मकिशनलाल माली, राजुराम परमार, वचनाराम पुरोहित, अजमल बंजारा, सुरेश वोरा, पारस सोनी, कानाराम विश्नोई, ख़ेमाराम सोनगरा, सोहन बंजारा, हाजी शाह, प्रदीप जैन, सुरेश शर्मा, कुलदीप यागी, नटवर त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, राजा शर्मा, प्रवीण जीनगर, दिपक लौहार, महेन्द्रसिंह रावणा , प्रध्युमन सोनी, शैलेष सैन, कालूसिंह सोलंकी, रमेश सोनी, सुमेरसिंह, रणछोड़ जांगिड, माँगीलाल सेन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.