Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मरुधर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,रामसीन में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को नवरात्रा के अवसर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

0 5

मरुधर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,रामसीन में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को नवरात्रा के अवसर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के बालकों द्वारा कन्या पूजन करके कन्याओं के प्रति आदर युक्त व्यवहार एवं सम्मान का संकल्प लिया गया! इस अवसर पर वचनाराम काबावत ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मानव समाज में मातृशक्ति के प्रति सम्मान, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सामाजिक समरसता का विकास होता है! यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता का भाव पैदा करने एवं संस्कारों द्वारा व्यक्तित्व निर्माण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रमों की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। विद्यार्थियों के बालमन में मनोवैज्ञानिक ढंग से कन्याओं के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव जागृत होना चाहिए! कन्या पूजन के माध्यम से समाज जीवन में नारी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण,आदर और सम्मान के सकारात्मक वातावरण का निर्माण संभव है!कन्या पूजन कार्यक्रम में दिनेश परिहार,जयंती लाल, करण प्रजापत, मंजू देवासी और हेतल देवासी आदि उपस्थित रहें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.