Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मानसून के दौरान वर्षा के आंकडे़ं, बांधों का जलस्तर की सूचना के लिए प्रकोष्ठ स्थापित

0 19

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

जल संसाधन खंड सिरोही द्वारा वर्ष 2024 मानसून के दौरान वर्षा के आंकडे़ं, नदियों के बहाव, बांधों का जलस्तर की सू चना, बाढ से सम्भावित खतरे की सूचना इत्यादि प्राप्त करने, संकलित करने एवं उच्चाधिकारियों को संप्रेषित करने के लिए बाढ़ प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।अधिशाषी अभियंता ने बताया कि यह प्रकोष्ठ 15 जून 2024 से दिन रात (24 घंटे) लगातार मानसून विदा होने तक कार्य करेगा। इस प्रकोष्ठ को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहायक अभियंता पवन कुमार डुकिया एवं प्रा.वै. सहायक (मो.नं. 9829720177) कार्यालय प्रभारी अधिकारी होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ के माध्यम से हाइड्रोलोजिस्ट जयपुर/जिला प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को वर्षा, बांधों के जल स्तर एवं अतिवृष्टि की सूचना वितन्तु संदेश/दूरभाष द्वारा तुरन्त दी जायेगी। किसी बांध के क्षतिग्रस्त होने की संभावना की स्थिति में अधिशाषी अभियंता एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अविलम्ब सूचित करेंगे।
उन्होंने बाढ प्रकोष्ठ के प्रभावी संचालन के लिए कार्मिकों की ड्यूटी 15 जून 2024 से अग्रिम आदेश तक बाढ प्रकोष्ठ में लगाई है तथा निर्देशित किया है कि वे अपनी उपस्थिति बाढ प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी को देंगे। बाढ प्रकोष्ठ के दूरभाष नम्बर 02972-222336 एवं अधिशाषी अभियंता के मोबाईल नं. 8209230343 है।
बाढ प्रकोष्ठ में प्रथम पारी प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्र सिंह (9829997007), गेजरीडर लालाराम (9460262649), द्वितीय पारी दोपहर 02.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कनिष्ठ सहायक प्रदीप सिंह (8107612880), सहायक कर्मचारी कालूराम (9983663108) तथा तृतीय पारी रात 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे वरिष्ठ सहायक मनसुख भाई (7742837988), सहायक कर्मचारी जवानाराम (8107327041) कार्मिक ड्यूटी पर रहेंगे।
इस प्रकार आरक्षित दल में प्रथम पारी में प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक वरिष्ठ सहायक नीमाराम (8890809573), हेड बेलदार सकाराम (9783756446) शनिवार व रविवार को को, द्वितीय पारी दोपहर 02.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कनिष्ठ सहायक दशरथ सिंह (7740885987), हेल्पर  जगदीश दान (9929571635) सोमवार व मंगलवार को तथा तृतीय पारी रात 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे कनिष्ठ सहायक भोमसिंह (7976062526), हेल्पर ग्रेड द्वितीय जगदीश दान (9929571635) बुधवार व गुरूवार को आरक्षित दल में ड्यूटी के लिए उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि कार्मिकों का साप्ताहिक अवकाश आरक्षित पारी के कार्मिकों की उपस्थिति अनुसार होगा तथा आरक्षित पारी के कार्मिकों का साप्ताहित अवकाश उनके नियंत्रण अधिकारी द्वार नियत किया जायेगा। किसी पारी का कार्मिक आगामी पारी के कार्मिक को कार्य संभलवाएं बिना नियंत्रण कक्ष नहीं छोडेगा।राजकीय अवकाश की स्थिति में भी निर्धारित कार्मिकों द्वारा ड्यूटी दी जायेगी एवं इसके लिए उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देय होगा। सभी कर्मचारी बाढ़ प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी से अवकाश स्वीकृति के पश्चात् ही अवकाश पर जा सकेगें। बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगीा। सभी कर्मचारी बाढ प्रकोष्ठ में रखे जाने वाली उपस्थिति पंजिका में अपने हस्ताक्षर अंकित करेंगे।उन्होंने बताया की आशीष पंचारिया कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन उपखंड सिरोही (मो.नं.9610745996) पवन कुमार डुकिया के लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। विनोद कुमार भूतडा, अति. प्रशा.अधिकारी कार्यालय हाजा (मो.नं. 7023110797) जल संसाधन खंड सिरोही में बाढ नियंत्रण कक्ष में लगे कर्मचारियों को आवश्यकता पडने पर कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे एवं गेज रजिस्टर व वर्षा रजिस्टर के प्रभारी रहेंगे। द्वितीय पारी में कार्यरत कर्मचारी गेज रजिस्टर में दैनिक वर्षा एवं बांधों के गेज इत्यादि का इन्द्राज का कार्य करेंगे। सभी कार्मिक कार्य के साथ अपनी संबंधित शाखा का कार्य भी सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.