Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ओमकरेश्वेर रोड पर बगैर किसी जीवन सुरक्षा साधन के खतरनाक काम करता मजदूर

0 18

छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद

सनावद- पूजनीय पंडित शिव पुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के ओमकरेश्वर (मान्धाता) ग्राम थापना में आगमन पर भव्य स्वागत के लिये शासकीय अधिकारियों एवं समाज सेवी असंस्थाओ ने सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली हैं। पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के प्रवचन 09/06/2024 से 15/06/2024 तक होना है। इसी बीच दिनांक 08/06/2024 शाम 5:00 बजे एक मजदूर से मोरटक्का से थापना के बीच आवागमन को सुरक्षित रखने के लिये पेड़ पर चढ़ा कर पेड़ को कटवाया गया। इस कार्य को करवाते समय मजदूर के जीवन की सुरक्षा का किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया की मजदूर बिना किसी जीवन सुरक्षा के साधन के बगैर इतना खतरनाक कार्य कर रहा है । यहां कार्य ओमकरेश्वेर रोड होने से निरंतर चलता रहता है। जिससे आम जनता के लिये भी खतरनाक हो सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.