Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सीधी जिले में छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग हेतु निवाली थाने पर जयस ने दिया ज्ञापन

0 8

अनिल कुमार बौद्धिक भारत निवाली

जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन द्वारा राज्यपाल के नाम निवाली थाने पर ए एस आई जीवन चांदोरे को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया निवाली कॉलेज टीचर बनकर मैजिक वाइस ऐप के जरिए महिला की आवाज ये बात कर आदिवासी छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए दस्तावेज मंगवाने के बहाने सुनसान जगह बुलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने की बात सामने आई है।इस घटना ने शासन-सत्ता,प्रशासन को चुनौती देने के साथ-साथ प्रदेश के बेटियों के आत्म स्वाभिमान और शिक्षा के प्रति समर्पण को कुचलकर समाज को कलंकित किया है। इस घटना पर आदिवासियों लड़कियों को ही निशाना बनाया गया है जो आदिवासियों के खिलाफ म.प्र.मे हो रहे अत्याचार का जीवंत प्रमाण है।साथ ही इस घटना में संलिप्त वाइस मैजिक के दरिंदों तक छात्राओं के मोबाइल नंबर और छात्रवृत्ति के लिए योग्यता और उनके छात्रवृत्ति फार्म/डाटा में कमी की जानकारी कैसे पहुंची ये संदेहप्रद है। इस अमानवीय घटना को अंजाम पहले से दिया जा रहा था तथापि सरकार के खूफिया एजेंसी और प्रशासन को जानकारी ना होना संवेदनशीलता और विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा करता है।इसलिए पीड़ितों को न्याय दिलाने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर 30 दिवस के अंदर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए पीड़ित छात्राओं को 50-50 लाख मुवावजा और परिवार सहित पुलिस सुरक्षा दी जाए,ताकि प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाया जा सके टीप- छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को सरल किया जाए जिसमें सम्पूर्ण कार्य संस्थागत ही हों आफलाइन ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन की सुविधा छात्र-छात्राओ को संस्थानों में दी जाए और समय पर छात्रवृत्ति भी दी जाय। साथ ही राष्ट्रीय जयस जिला उपाध्यक्ष प्रदिप सेनानी के नेतृत्व में पुलिस थाना निवाली में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से आवेदन दिया गया, जिसमें उपस्थित जयस जिला उपाध्यक्ष प्रदिप सेनानी, जयस जिला आईटी सेल प्रभारी डॉ. हुसनसिंह तरोले, दीपक निगवाल, अमित बामनिया, नानला सिसोदिया, दिलीप नरगावे, सायसिंग तडवे, बलराम नरगावे, नानटा निगवाल, राजाराम ब्राह्मणे, योगेश लोहारे, मोहन जाधव, आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.