Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मतगणना स्थल पर गर्मी के मद्देनजर हो पर्याप्त पेजयल एवं छाया की व्यवस्था-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फटिंग

0 18

अजय जोशी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 02 जून 2024/लोकसभा निर्वाचन में डाले गये मतो की गिनती एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर बड़वानी के परिसर में 04 जून को की जायेगी । वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर मतगणना स्थल के सम्पूर्ण परिसर में पर्याप्त पेजयल एवं छाया की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये। इसके लिए नगर पालिका सीएमओ बड़वानी को दायित्व सौंपा जाता है कि वे अपने अधीनस्थ पदस्थ अमले के साथ पेयजल की समस्त व्यवस्था करे। समय-समय पर पानी के कैम्पर को रिफील किया जाये साथ ही कक्षों में हवा के लिए लगे कूलर में भी पानी डालने का कार्य किया जाये। किसी भी स्थिति में मतगणना स्थल पर पेयजल की कमी नही होनी चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते रविवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में मतगणना कार्य हेतु की जाने वाली तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कही। इस दौरान कलेक्टर ने सम्पूर्ण मतगणना स्थल का घूमकर निरीक्षण किया। साथ ही चारों विधानसभाओं के गणना कक्षों में भी जाकर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मतगणना में अभी एक दिवस शेष है, अतः जो भी तैयारियां बाकी है उन्हे आज ही पूर्ण किया जाये।

राउण्डवार होगी मतों की गणना- लोकसभा निर्वाचन में डाले गये मतो की गिनती हेतु विधानसभा सेंधवा के मतों की गिनती 3 कक्षों में होगी। 1 रुम में 7 टेबले लगाई गई हैं जिसमें एक राउण्ड में 21 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी तथा कुल 15 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। इसी प्रकार विधानसभा राजपुर के मतों की गिनती 3 कक्षों में होगी, 1 रुम में 7 टेबले लगाई गई हैं। एक राउण्ड में 21 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी तथा कुल 14 राउण्ड में मतो की गिनती पूर्ण होगी। वही विधानसभा पानसेमल के मतों की गिनती 3 कक्षों में होगी। 1 रुम में 7 टेबले लगाई गई हैं तथा एक राउण्ड में 21 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी तथा कुल 14 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। इसी प्रकार विधानसभा बड़वानी के मतों की गिनती एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में बने आडिटोरियम में की जायेगी। विधानसभा बड़वानी की एक राउण्ड में 21 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी तथा कुल 17 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोहन कनाश, चारों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित मतगणना हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.