Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

लोकसभा जालोर सिरोही प्रत्याशी वैभव गहलोत का मनाया जन्मदिन

0 20

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल शहर में लोकसभा प्रत्याशी वैभव जी गहलोत का जन्मदिन कांग्रेस ओबीसी विभाग, यूथ कांग्रेस एवं माली युवा संस्थान के नेतृत्व में मनाया गया गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर भीनमाल शहर में अलग-अलग प्रजाति के 101 पौधे लगाकर एवं गायों को चार डालकर घास खिलाकर मनाया! कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सीएल गहलोत ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी युवा नेता वैभव जी गहलोत के जन्मदिन के अवसर 101 पौधे लगाकर एवं गायों को घास खिलाकर दीर्घायु की एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट श्रवण ढाका ने बताया कि पौधों को नियमित पानी पिलाने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर रक्षा को लेकर बात रखी !इस अवसर कांग्रेस ओबीसी विभाग की जिला अध्यक्ष सीएल गहलोत,युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट श्रवण ढाका, माली युवा संस्थान के संरक्षक मुकेश जी सुन्देशा अध्यक्ष मेंघराज परमार, इकबाल खान, पिंकी देवी,सरोज देवी समता कंवर, सहित कई माली समाज के लोग व कांग्रेसी कार्यकर्ता एव सदस्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.