छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद
सनावद- विगत 5 वर्षों से बंद ट्रेन की शुरुवात माननीय सांसद श्री ज्ञानेस्वर जी पाटिल विधायक श्री सचिन जी बिरला एवं समस्त सामाजिक संगठनों के प्रयासों से खंडवा से सनावद 60 किलोमीटर के बीच चलने वाली डेमो ट्रेन का शुभ आरम्भ सांसद चुनाव के पहले हो चुका है। ट्रेन की शुरुआत होने से जनता को जितनी सुविधा मिलना चाहिये थी नहीं मिली कारण खंडवा जिला हैं। जहां से ट्रेन की शुरुआत सुबह 09:00 बजे होती हैं। जो 60 किलोमीटर का सफ़र गांवों के स्टेशनों से गुजरते हुए सनावद सुबह 10:30 पर पहुँचती हैं। वही ट्रेन वापसी सनावद से दोपहर 02:45 पर निकाल कर खंडवा 04:15 पर पहुँचती हैं। जबकि खंडवा जिला होने से जिले के सभी कार्यालय होने के साथ साथ व्यापार एवं सभी कार्यो के लिये आम जनता को सुबह खंडवा जाने की जरूरत होती हैं। ट्रेन का समय जनता की सुविधा को ध्यान में रख कर नहीं बनाया गया। जबकि ट्रेन सुबह 09:00 सनावद से निकल कर गाँवो की सवारी लेते हुए खंडवा 10:30 पर पहुचना चाहियें। ताकि जनता अपने शासकीय एवं व्यापार संबंधित कार्यो को पूरा कर शाम को वापस आ सके। आम जनता का कहना है कि हमारे सांसद जी, विधायक जी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हमारी समस्या को ध्यान में रख कर कोशिश कर समय परिवर्तन कराये जिससे आम जनता की समस्या का हल हो। अन्यथा जनता के लिये ये सुविधा नाम मात्र से ज्यादा कुछ नहीं।