Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

आदर्श की थोथी घोषणा ग्रामीणों के सपने अधुरे, स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां 

0 64

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही 

सिरोही जिले के वराडा ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते ग्रामीण परेशान है ।पांच साल पुरे होने को आए मगर यहा सुविधाओ का  टोटा पडा है । जगह जगह साफ सफाई को लेकर गन्दगी का अम्बार पडा है।बस स्टेशन के पास बनाया गया शौचालय बन्द पडा है यहा हर कोई बाहर से आने जाने वाला परेशान है सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी से गुजरना पडता है शौचालय बना दिया मगर ताला लटका हुआ है लाखो रूपये खर्च करने के बावजूद यह शौचालय आज दिन तक नही खुला।इधर बस स्टेशन से गाव की ओर जानेवाले रास्ते पर आटीनाला का निर्माण अधूरा पडा है फिर से बारिश का मौसम शुरू होने वाला है मगर नाला निर्माण पुरा नही हुआ और नाले मे गन्दगी का अम्बार पडा है।कुछ साल पूर्व सरकार की ओर से इसे आदर्श गाव बनाने की घोषणा तो कर दी मगर यह घोषणा कागजों मे ही दफन हो गई । जिससे ग्रामीण परेशान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.