Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

लायन महेश शर्मा को मल्टिपल का श्रेष्ठ लायन अवार्ड मिला

0 37

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत न्यूज बड़वानी

बड़वानी 01 जून 2024/लायन्स इंटरनेशनल मल्टिपल 3233 जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं। इस मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट की मल्टिपल कॉफ्रेंस इंदौर में आयोजित थी। लायन महेश शर्मा बड़वानी को बहु प्रांतीय डिस्ट्रिक्ट के श्रेष्ठ लायन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।लायन शर्मा को उक्त अवार्ड अंधत्व निवारण , स्वास्थ्य शिविर एवं प्रर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदान किया गया है। लायन राम जाट ने बताया कि इंदौर में आयोजित मल्टिपल कन्वेंशन में मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन लायन रोशनलाल सेठी, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जैन व लायन विनोद लडिया,लायन कुलभूषण मित्तल,लायन डॉ. आई. एल. मूंदड़ा, डिस्ट्रीक्ट गवर्नर यश शर्मा एवं टी .व्ही . तथा फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित के आतिथ्य में आयोजित वार्षिक कॉन्फ्रेंस में 400 से अधिक मल्टिपल के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्तिथि में लायन महेश शर्मा को अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त अवार्ड क्लब ओर डिस्ट्रिक्ट स्तर पर अंधत्व निवारण, स्वास्थ्य शिविर एवं प्रर्यावरण पर किए गए सेवा कार्यों के सफल संपादन के एवज में दिया गया है। लायन के टी मंडलोई,लायन मानक वडनेरे, लायन डॉ पी जी पटेल,लायन हरीश शर्मा,लायन सुधीर कुमार पांडे,लायन महेश जोशी,लायन देवेंद्र पाल सिंह भाटिया इत्यादि ने बधाइयां दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.