Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी द्वारा सेवा निवृत हुए कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

0 33

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

आज दिनांक 01/06/2024 को श्री अनिल राठौर जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय से सेवा निवृत्त हुए श्री खुशाल यादव वार्डबॉय एवम श्रीमती राधा जीजी आया का बिदाई समारोह आयोजित किया गया, दोनो कर्मचारियों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में डा श्रीमती अनिता सिंगारे सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बडवानी , मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पधाधिकारी गण/नर्सिंग ऑफिसर एवम जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे । इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अनिता सिंगारे ने कहा शासकीय सेवाओं से सभी अधिकारी कर्मचारियों को एक निर्धारित समयावधि के बाद अपने कार्यों से सेवा निवृत होना पड़ता है यह एक प्रक्रिया है इससे हर किसी को गुजरना पड़ता हैं, उन्होंने कहा दोनो कर्मचारियों ने अपने सेवा काल में बहुत अच्छा कार्य किया है , उन्होंने दोनो कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में दोनो के सुखमय व दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.