Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ ने भारत रत्न एवम पूर्व प्रधानमंत्री “अटल बिहारी वाजपेयी”की जयंती मनाई

0 19

ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबूरोड

आज भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रखर कवि,भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती सेठ परसादीलाल धर्मशाला में जिला उपाध्यक्ष बाबुभाई पटेल,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया एवम बुद्दिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष परसाई के सानिध्य में मनाई ओर अटल जी को याद किया एवम सभी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए महामंत्री दिनेश सेन ने बताया कि अटल जी का जन्म 25दिसंबर 1924 को हुआ था,वो भाजपा के संस्थापक सदश्य एवम प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।वो कवि भी थे उन्हें कविता लिखने एवम पढ़ने का बहुत शौक था,उनकी कविताओं में सार भी होता था,सर्वप्रथम अटल जी की प्रतिमा के समक्ष सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उनको श्रदांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की,सभी मंचासीन अतिथियों का दुपट्टे से स्वागत किया गया।बुद्दिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष परसाई ने बताया वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 में और फिर19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थेवे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।वाजपेयी जी प्रधानमन्त्री पद पर पहुँचने वाले मध्यप्रदेश के प्रथम व्यक्ति थे,वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे।
आरम्भिक जीवन – नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, लोकसभा, निचले सदन, दस बार, और दो बार राज्य सभा, ऊपरी सदन में चुने गए थे। उन्होंने लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया, 2009 तक उत्तर प्रदेश जब स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं के कारण सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हुए। अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबन्धन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे। 16 अगस्त 2018 को लम्बी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में श्री वाजपेयी का निधन हो गया।


मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया ने बताया अटल सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित कर दिया। इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप से विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। यह सब इतनी गोपनीयता से किया गया कि अति विकसित जासूसी उपग्रहों व तकनीक से सम्पन्न पश्चिमी देशों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नहीं इसके बाद पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर अनेक प्रतिबन्ध लगाए गए लेकिन वाजपेयी सरकार ने सबका दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए आर्थिक विकास की ऊँचाईयों को छुआ।19 फरवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की गई। इस सेवा का उद्घाटन करते हुए प्रथम यात्री के रूप में वाजपेयी जी ने पाकिस्तान की यात्रा करके नवाज़ शरीफ से मुलाकात की और आपसी सम्बन्धों में एक नयी शुरुआत की। कुछ ही समय पश्चात पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज़ मुशर्रफ की शह पर पाकिस्तानी सेना व उग्रवादियों ने कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ करके कई पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर लिया। अटल सरकार ने पाकिस्तान की सीमा का उल्लंघन न करने की अन्तरराष्ट्रीय सलाह का सम्मान करते हुए धैर्यपूर्वक किन्तु ठोस कार्यवाही करके भारतीय क्षेत्र को मुक्त कराया। इस युद्ध में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण भारतीय सेना को जान माल का बहुत नुकसान हुआ और पाकिस्तान के साथ शुरु किए गए सम्बन्ध सुधार एकबार पुनः शून्य हो गए।
जिला उपाध्यक्ष बाबुभाई पटेल ने कहा
भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (अंग्रेजी में- गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल प्रोजैक्ट या संक्षेप में जी॰क्यू॰ प्रोजैक्ट) की शुरुआत की गई। इसके अन्तर्गत दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई व मुम्बई को राजमार्गों से जोड़ा गया। ऐसा माना जाता है कि अटल जी के शासनकाल में भारत में जितनी सड़कों का निर्माण हुआ इतना केवल शेरशाह सूरी के समय में ही हुआ था।वाजपेयी जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, आर्थिक सलाह समिति, व्यापार एवं उद्योग समिति भी गठित कीं।वाजपेयी जी ने आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों के मूल्योंं को नियन्त्रित करने के लिये मुख्यमन्त्रियों का सम्मेलन बुलाया कार्यक्रम को अन्त में वरिष्ठ पार्षद अर्जुन भाया ने धन्यवाद कहा और बोला हमे भी अटल जी के सिद्धांत पर चलना चाहिए और पार्टी को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया, महामंत्री दिनेश सेन,अजय वाला, जिला मंत्री सतीश सेठी, मण्ड़ल उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, राकेश मित्तल, महिला मोर्चा से पार्षद सुरेखा मोदी,पार्षद चंद्ररेखा अग्रवाल, प्रीति वाजपेयी , सविता सूर्यवंशी, सविता वासु , युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,पार्षद अमर सिंह, राधेश्याम शाक्य, रितेश सिंह, अर्जुन सिंह, इम्मामुद्दीन घोषी, मोहन राणा,सुरेश धवलेशा,रमेश वैष्णव, दीपक कुमार, राजेन्द्र गहलोत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजन वसिष्ठ,देवेंद्र निगम, हरेंद्र सिंह ,देवराज, राजा बंजारा, तपेश सेन,सूर्यप्रकाश सिंह,किशोर परिहार,चम्पीलाल लोधी,प्रकाश राणा,भेरूलाल गोयल,मदन कोली,मुकेश मोदी,आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.