Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा ने राजकीय चिकित्सालय का दौरा कर समस्याओं की जानकारी ली।

0 17

निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

किशन माली बौद्धिक भारत सिरोही

पिंडवाड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष सुरेन्द मेवाड़ा ने राजकीय अस्पताल पिंडवाड़ा का औचक निरीक्षण किया इस दौरान सबसे पहले ओपीडी काउंटर पर भारी भीड़ देखकर मरीजों की परेशानियों को देखते हुए काउंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जनाना वार्ड के शौचालय पर ताला देखकर ताले को खोलकर शौचालय को सुचारू रूप से आरंभ करने, पानी की आर ओ मशीन की मरम्मत कर आरंभ करने ,सोनोग्राफी मशीन के लिए सोनोलॉजिस्ट का पद भरने सहित विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों से अवगत कराकर समस्याओं के निराकरण के लिए विचार विमर्श किए,मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं होने की जानकारी होने पर बेड की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों से विचार विमर्श किया डा,मनीष भार्गव व बनवारी शर्मा ने अस्पताल में सभी विभागों के बारे में जानकारी दी तथा कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा,वरिष्ठ पार्षद कैलाश रावल, वरिष्ठ पार्षद चंपत मेवाड़ा,पार्षद संजय गर्ग, पार्षद छगन बी टाक,पार्षद जगदीश मारू,समाजसेवी सुरेश बोराना, प्रदीप कलावंत,खीमा राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.