भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार
सिरोही- अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक व तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में सिरोही के श्री चौसठ जोगणिया माता मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। सिरोही संघ ने प्रदेश संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में जिले के अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक व तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्यों की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष अजयवीर सिंह ने सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के हनवंतसिंह देवड़ा को सिरोही जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।संघ श्री हनमंत सिंह देवड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है तथा आशा करता है कि आप कार्मिक हित के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर अजयवीर सिंह (वन विभाग)- प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल जी (जल संसाधन विभाग) – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र जी (ई एस टी आई विभाग)- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपुर, राजू जी रावत जिला पूल अजमेर – जिला संरक्षक अजमेर, हरीश जिनगर – सदस्य वन विभाग पाली, राकेश जी – सदस्य जिला पुल पाली, सीएमएचओ कार्यालय से रामसिंह चौहान, वन विभाग से राजू राम विश्नाई, महिला एवं बाल विकास से अर्जुनराम कलबी, मांउट आबू नगर पालिका से दिनेश कुमार माली मौजूद रहे।