Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न।

0 24

अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद

आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श-डूंगरी में वार्षिकोत्सव “उड़ान” आयोजित किया गया सर्वप्रथम सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया कार्यक्रम में भामाशाह व प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिंडवाड़ा सुरेश प्रजापत स्थानीय विद्यालय का मार्गदर्शन करते हुए कहां की बालकों में मानसिक शारीरिक और सर्वांगीण विकास में शिक्षा का अमूल्य योगदान है हमें गांवों में अधिक से अधिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जेके पुरम लेडीज क्लब अध्यक्षा राशि सक्सेना ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में आंतरिक अभिक्षमता का आगार हैं जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय परिवार सहित अपने परिवार का नाम रोशन करें इस संबंध में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर हम इस विद्यालय में कार्य करेंगे कार्यक्रम में आदर्श सरपंच गुड़िया देवी संस्था प्रधान विजय प्रकाश गौतम, गोपाल राम पुरोहित, विक्रम गर्ग, प्रताप सिंह आदि शिक्षक गण व भामाशाह समाजसेवी ग्रामवासी मौजूद रहे मंच संचालन दीपक पुरोहित ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.