Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भुगतान नहीं होने पर किसानों ने 6 घंटे किया मंडी कार्यालय का गेट बंद

0 7

छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद

सनावद-भुगतान न होने से 200 से ज्यादा किसान सोमवार मंडी कार्यालय पहुचे ओर 6 घंटे कार्यालय का गेट बंद रखा।किसानों ने अपनी उपज मंडी के अन्दर पंजीकृत व्यापारी राम ट्रेडर्स के अनिल मालाकार को सेकड़ो किसानों ने अपनी चने की उपज बेची थी। व्यपारी बिना भुगतान किये फरार हो गया था।हालांकि व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लेकिन किसानों की उपज का भुगतान नहीं हो पाया जिससे किसानों ने हंगामा कर मांग की हैं कि जल्द से जल्द उनकी उपज का भुगतान मंडी बोर्ड कराये। क्योंकि किसानों ने अपनी उपज मंडी के अंदर पंजीकृत व्यापारी को बेची थी तो भुगतान की जिम्मेदारी मंडी प्रशासन की बनती हैं।किसानों ने कार्यालय का गेट बंद कर 6 घंटे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना प्रभारी श्री इंद्रेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार श्री प्रवीण चंगर एवम दिलीप गंगराड़े मौजूद थे।अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर गेट खोलने की बात कही लेकिन किसान नहीं माने। किसान कार्यलय के बाहर डेरा डाले लम्बी लड़ाई के मूड में दिखे। इसी विवाद के चलते मंडी विगत करीब 10,12 दिन से बंद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.