श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज, नव पट्टी, मंदिर ट्रस्ट पीपा जी मंदिर रानीवाड़ा में संत शिरोमणि पीपा जी महाराज की दो दिवसीय जन्म जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।
रिपोटर पोपटलाल दरजी बौद्धिक भारत धानेरा
श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज, नव पट्टी, मंदिर ट्रस्ट पीपा जी मंदिर रानीवाड़ा में संत शिरोमणि पीपा जी महाराज की दो दिवसीय जन्म जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। दिनांक 5-4-2023 की बुधवार की शाम को दो सौ की संख्या में उपस्थिति समाज बंधुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। रात्रि नौ बजे से दो बजे तक रात्रिकालीन भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत तृप्त आत्मानंद गिरीजी, संत दुर्गानंद गिरीजी महाराज एवं समाज के भजन कलाकार बंधुओं के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति प्रदान कर भक्ति में सब का मन मोहित किया। दिनांक 6-4-2023 को गुरुवार को प्रातः काल में पीपा जी महाराज की आरती का आयोजन हुआ। प्रात: नौ बजे से ग्यारह बजे के मध्य नाचिक ढोल, डीजे, रथ में संत पीपा जी, द्वारिकाधीश, सीता जी सहचरी की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस शोभायात्रा में लगभग दो हजार की संख्या में माता बहिनें एवं समाज बंधुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ग्यारह से एक बजे के मध्य मंदिर परिसर के प्रागंण में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस पीपा जी जयंती महोत्सव को आयोजित करने हेतु तन मन एवं धन से सहयोग करने वाले भामाशाह, रानीवाड़ा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सुंधा माता धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं छात्रावास भीनमाल में छात्रावास संचालन समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में पदाधिकारी समाज बंधुओं का साफा, दुपट्टा एवं गुलाल के द्वारा बहुमान किया गया। इस अवसर पर रानीवाड़ा भाजपा विधायक श्री नारायण सिंह देवल का आगमन हुआ, उनका सम्मान भी किया गया एवं उनका उद्बोधन भी सुनने को मिला। इस अवसर पर 108 महंत शितल गिरीजी महाराज के नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने हेतु विभिन्न चढ़ावे की बोलियाँ भी बोली गयी इन बोलियों में उपस्थिति समाज बंधुओं ने एक से बढ़कर एक समाज बंधुओं ने भाग लिया। इस असवर पर समाजिक विकास, शिक्षा, संगठन, कुरीतियां एवं कुप्रथाओं को दूर करने फिजूल खर्च रोकने एवं नशा मुक्त समाज बनाने पर विचार विमर्श किया गया। मंच का संचालन कपूरा राम परमार एवं उत्तम चंद सोलंकी ने किया। इस अवसर पर भीखाराम , बाबूलाल, बगदा राम, विनाराम, उत्तमचंद , लाखाराम, मफतलाल पटेल, खेताराम, मोतीराम, सांवलाराम, किशनलाल, मोहनलाल ,नरेश कुमार , जोधाराम भंवरलाल , प्रकाश कुमार , गिरधारीलाल ,पोपटलाल नटवरलाल , पारसमल , कालुराम,हीरालाल, हरीशकुमार ,राजेश कुमार , रेवाराम , मांगीलाल,रमेश कुमार , अर्जुन कुमार,अरविंद कुमार सहित लगभग ढाई हजार की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

