रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार
बड़वानी 19 फरवरी 2023/ विधानसभा राजपुर में 5 फरवरी से निकाली जा रही विकास यात्रा रविवार को राजपुर नगर पहुँची। यात्रा का शुभारंभ पलसूद रोड़ कन्या स्कुल से हुआ। जहाँ कन्याओं का पूजन कर पात्र कन्याओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ स्कुल प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। पश्चात विकास यात्रा ने कलश यात्रा के रूप नगर प्रवेश किया। यात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानों पर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों आवास के भूमि पूजन और गृह प्रवेश कराया गया। विकास यात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चौहान, जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिला महामंत्री अजय यादव, यात्रा प्रभारी अंतर पटेल, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश बर्मन, मंडल अध्यक्ष जितु यादव, जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री रुपेश शर्मा, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री बलवंत लोनारे सहित समस्त पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।