Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

21 फरवरी मंगलवार को विप्र फाउंडेशन के बैनर तले सनातन धर्म प्रेमी सर्व समाज करेगा श्री रामचरितमानस का पूजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ।

0 31

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार

रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि देश में फैल रहे सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने एवं लोगो को सद्बुद्धि देने के लिए समस्त भारत में विप्र फाउंडेशन के आह्वान पर गाँव -गाँव में हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री रामचरितमानस का पूजन किया जाएगा इसके लिए रानीवाड़ा के विप्र समाज ने भी तैयारी प्रारंभ कर दी है । जिलाध्यक्ष श्री हीरालाल सारस्वत एवं उपाध्यक्ष श्री मफतलाल पुरोहित के नेतृत्व में रानीवाड़ा ब्लॉक के लगभग 50 गांवों में आयोजित होने जा रहे हनुमान चालीसा पाठ में सर्व समाज के धर्म प्रेमी सज्जनों को आमंत्रित किया गया है। पूरे भारत में एक साथ 21 फरवरी मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.