रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार
पानसेमल नगर के एकलव्य नगर में एकलव्य जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई समाज जनों से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की भील सेना और समाज जनों के सहयोग से एकलव्य नगर में वीर एकलव्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन करते हुए शोभायात्रा प्रारंभ की जिसके बाद नगर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकालते हुए स्थानीय बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर पहुंची शोभायात्रा में आदिवासी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आमूस महा सचिव,गजानन ब्राह्मने, संगठन के पदाधिकारी राजेश कनोजे,आमुस की पदाधिकारी राहिनी बाई,सुनील सुले जिला नंदूरबार महाराष्ट्र के सामाजिक संगठन पदाधिकारी निलेश चौहान जिला प्रभारी जयस सहित समाज के वरिष्ठजन ग्रामीण क्षेत्र से समाजजन और पानसेमल क्षेत्र व महाराष्ट्र से भी समाजजन और गणमान्य शामिल रहे।शोभायात्रा में वीर एकलव्य की सजीव झांकी भी बनाई गई।बाबा साहेब आंबेडकर उद्यान में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। डीजे की धुन पर समाजजनों जमकर थिरकते दिखाई दिए।