कमल मायला बौद्धिक भारत धार मध्य प्रदेश
मानकर समाज उत्थान समिति की बैठक इंदौर द्वारा सांवेर रोड पर नरवल में रखी गई जिसमें समाज को नशा मुक्त करने एवं बिखरे हुए समाज बंधुओं को इकट्ठा किया जाना और नर्मदा नगर में होने वाली नर्मदा कथा पुराण का प्रचार प्रसार करने हेतु बैठक रखी गई इंदौर जिला के अध्यक्ष श्री कैलाश जी निराले एवं उपाध्यक्ष मुकेश जी मायला जिला मंत्री मांगीलाल जी बघेल द्वारा नरवल में कमल चौहान जी को ग्रामीण अध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष पर्वत सिंह निगवाल को समाज द्वारा चुना गया विशेष चर्चाओं में नर्मदा नगर में आयोजित होने वाली नर्मदा कथा पुराण का प्रचार प्रसार अच्छे तरीके से करने के लिए और सभी समाज जनों को धर्म का लाभ मिले इसीलिए ज्यादा से ज्यादा धर्म प्रेमी जनता नर्मदा महापुराण कथा में शामिल होकर धर्म का लाभ लें मानकर समाज उत्थान समिति के सभी बंधुओं का बैठक को सफल बनाने के लिए कैलाश जी निराले ने आभार व्यक्त किया।
