Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबेदार बिजोल ने डबरा को जिला बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंपा ज्ञापन।

0 28

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूबेदार बिजोल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को डबरा को जिला बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। जैसा कि कमलनाथ जी ने पूर्व में घोषणा की थी कि कांग्रेस की सरकार बनते ही डबरा को जिला बना दिया जाएगा क्योंकि कांग्रेस की सरकार चल नहीं पाई इस कारण यह काम हो नहीं पाया। इस बार पुनः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही डबरा को जिला बना दिया जाएगा जैसा कि उन्होंने अपने वचन पत्र मे भी इस मांग को शामिल किया था। अब डबरा निवासियों को डबरा को जिला बनते देखने की आश हैं जिसे कांग्रेस कि सरकार बनते ही साकार हो जायेगी। एसा वरिष्ठ नेता सूबेदार बिजोल का मानना है। इस दौरान बिजोल के साथ कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.