Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सांचोर – भारत माला परियोजना के तहत बन रहे सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे 754 के निर्माण का कार्य करने वाली कंपनी ने सनसनीखेज आरोप।

0 6

2 पूर्व कर्मचारी व 2 वकील मांग रहे ढाई करोड़ रुपए

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

भारत माला परियोजना के तहत बन रहे सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे 754 के निर्माण का कार्य करने वाली कंपनी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। एमकेसी कंपनी का एक और लेटर वायरल हुआ। जिसमें बार एसोसिएशन जोधपुर के नाम लिखा हुआ है। दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीएम ऑफिस के आगे धरना देकर हाइवे में अनियमितता का आरोप लगाया है। सिक्सलेन हाइवे का निर्माण करने वाली कंपनी एमकेसी के पीएम केएम प्रधान ने सांचौर थाने में मामला दर्ज करवाया कि कंपनी के पूर्व दो कर्मचारी सुखदेव और अंकित ने गोपनीय दस्तावेज चुरा कर वायरल कर दिए। लोगों को गुमराह करके कार्य रुकवाने की कोशिश करते हुए एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर साथियों के साथ ढाई करोड़ रुपए मांगे। दूसरी शिकायत में कंपनी ने प्रोजेक्ट मैनेजर प्रधान ने सांचौर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सद राम बिश्नोई और उनके एक सहयोगी पर ढाई करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए जोधपुर बार को शिकायती पत्र भेजा था। यह दोनों पत्र सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गए। घटनाक्रम में सबसे पहले सुखदेव की तरफ से एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। अब कंपनी की ओर से एफआईआर दर्ज के बाद सोमवार को भारत माला संघर्ष समिति पैकेज 8 के नाम के बैनर तले दूसरे पक्ष के लोगों ने धरना शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। हाइवे के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सद राम, जयप्रकाश बिश्नोई, प्रताप भी मौजूद रहे।

दूसरे पक्ष का धरना शुरू

घटनाक्रम में सबसे पहले सुखदेव की तरफ से एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। अब कंपनी की ओर से एफआईआर दर्ज के बाद सोमवार को भारत माला संघर्ष समिति पैकेज 8 के नाम के बैनर तले दूसरे पक्ष के लोगों ने धरना शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। हाइवे के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सद राम, जयप्रकाश बिश्नोई, प्रताप भी मौजूद रहे।

“भारत माला परियोजना के तहत कार्य करने वाली कंपनी ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती है। ढाई करोड़ रुपए मैंने नहीं मांगे हैं न ही मेरी उनसे कोई बात हुई है। सोशल मीडिया में पत्र वायरल होने व मेरे पर ढाई करोड़ रुपए मांगने के आरोप की जानकारी मिली है।” – सद राम बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सांचौर

“हाइवे निर्माण कंपनी की शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज कर दी गई है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के नाम पर कोई पत्र दिया है तो उसकी भी जांच करवाई जाएगी।” – हर्षवर्धन अग्रवाला, एसपी

Leave A Reply

Your email address will not be published.